Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम में बाढ़ की स्थिति भयानक

हमें फॉलो करें असम में बाढ़ की स्थिति भयानक
गुवाहाटी , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (11:57 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार भयंकर होती जा रही है जिसके कारण राज्य के 15 जिलों में 6.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

 
राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वहीं बाढ़ से अधिक प्रभावित वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। 
 
राज्य के डिब्रूगढ़, नेमातीघाट, तेजपुर, गोलपारा और धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लगातार हो रही बारिश के नहीं रुकने से आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। 
 
अधिकारियों के अनुसार बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 70 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत शिविरों में लोगों को खाद्य सामग्री, पेयजल और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवजोत सिंह सिद्धू की प्रेस क्रॉन्फ्रेंस