Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड में हिमस्खलन, दो जवानों की मौत

हमें फॉलो करें उत्तराखंड में हिमस्खलन, दो जवानों की मौत
देहरादून , मंगलवार, 3 मार्च 2015 (10:07 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पिथौरागढ़ में स्थित सेना के कुमांउ स्काउट्स की सियालेक सीमा चेकपोस्ट पर हिमस्खलन हो गया। हादसे में दो जवानों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य लापता है।
 
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर तैनात कुल आठ जवानों में से पांच को सुरक्षित बचा लिया गया।
 
कुमार ने बताया कि जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बर्फबारी हो रही थी। कल रात चेकपोस्ट पर हिमस्खलन हो गया। इस घटना में दो जवानों की मृत्यु हो गई है जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।
 
एक अन्य घटना में, बागेश्वर जिले के कपकोट में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक घर ढह गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
अपर पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी ने बताया कि भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पूरे प्रदेश मे चौकसी बरती जा रही है और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 
गौरतलब है कि पूरा प्रदेश पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी और बारिश हो रही थी जो कल रात तक जारी रही। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi