Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आजम के बिगड़े बोल, नकवी और शाहनवाज को कहा 'लव जिहादी'

हमें फॉलो करें आजम के बिगड़े बोल, नकवी और शाहनवाज को कहा 'लव जिहादी'
, शनिवार, 7 मार्च 2015 (08:38 IST)
लखनऊ। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान आए दिन भड़काने वाले बयान देते रहने के आदि हैं इस बार उन्होंने भाजपा के शाहनवाज हुसैन और मुख्‍तार अब्‍बास नकवी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब दोनों को एक-एक मुस्लिम महिला से निकाह कर लेना चाहिए।
सीतापुर में आजम ने बृहस्‍पतिवार को पत्रकारों से कहा कि मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और शाहनवाज हुसैन 'लव जेहाद' के शिकार हुए हैं। ऐसे में दोनों को मुस्लिम औरतों के साथ निकाह करना चाहिए।
 
साध्वी प्राची के बयान पर तंज कसते हुए आजम ने कहा, 'हमारे धर्म में चार शादियां करने की अनुमति है। इस पर साध्वी को भी कुछ कहना चाहिए, क्योंकि एक महिला तो 40 बच्चे पैदा नहीं कर सकती है।
 
साध्वी प्राची के बॉलीवुड अभिनेताओं सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्मों के बहिष्कार की अपील पर आजम ने कहा, 'हर प्यार की शुरुआत नफरत से होती है।'
 
गौरतलब है कि साध्वी ने कहा था, 'हिंदुओं को आमिर, सलमान और शाहरुख खान की फिल्में नहीं देखनी चाहिए। इन खानों की फिल्म से हमारे बच्चों को समुचित संस्कार नहीं मिलता।'
 
प्राची का कहना था कि ये एक्‍टर 'लव जेहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं। 'लव जेहाद' अंतर धार्मिक विवाह नहीं है, बल्कि यह आपराधिक सोच के साथ किया जाने वाला जबरन धर्म परिवर्तन है। हिंदू संगठन इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।
 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि आजम ने विवादित बोल से पार्टी और सरकार की किरकिरी कराई है। कई बार आजम अपने बयान की वजह से विपक्ष की आलोचना के शिकार बन चुके हैं। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi