Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी को श्रद्धांजलि

हमें फॉलो करें नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी को श्रद्धांजलि
इंदौर। नईदुनिया के संस्थापक स्व. बाबू लाभचंद छजलनी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी, 1981 को हुआ था। 



उल्लेखनीय है कि 1947 में सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंद छजलानी ने दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी। इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है।
webdunia
बाबूजी के कार्यकाल में नईदुनिया भाषाई अखबारों में अपना अहम स्थान रखता था। साथ ही नईदुनिया को पत्रकारों की नर्सरी के रूप में जाना जाता था। उस दौर में नईदुनिया को हिन्दी पत्रकारिता में नामी पत्रकार देने का श्रेय भी जाता है। 
webdunia
बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित डायस्पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विजय छजलानी, वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी, विमल छजलानी, वेबदुनिया व डायस्पार्क के संस्थापक व सीईओ विनय छजलानी, अरुण मेहता, किशोर भुराड़िया, वेबदुनिया के सीएफओ राजीव सिंघी, छजलानी परिवार के सदस्यों समेत वेबदुनिया एवं डायस्पार्क के अधिकारी व कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नईदुनिया के पूर्व सहयोगियों ने भी बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi