Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बैंक गार्ड की बंदूक से चली गोली, कर्मचारी की मौत

हमें फॉलो करें बैंक गार्ड की बंदूक से चली गोली, कर्मचारी की मौत
थलासेरी (केरल) , गुरुवार, 2 जून 2016 (18:09 IST)
थलासेरी (केरल)। आईडीबीआई बैंक की स्थानीय शाखा में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक दुर्घटनावश चलने से बैंक की एक 25 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा गार्ड द्वारा बंदूक में गोलियां भरने के समय हुआ।
 
करीब 1 महीने पहले ही विल्ना ने बैंक के सेल्स विभाग में नौकरी शुरू की थी। सिर में गोली लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई, जब बैंक का 51 वर्षीय गार्ड और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बैंक के भीतर सहायक प्रबंधक से गोलियां लेकर उन्हें बंदूक में भर रहा था। सुरक्षा गार्ड हरिन्द्रनाथ सेना से 2011 में सेवानिवृत्त हुआ था और वर्ष 2013 से बैंक में कार्यरत था।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी को पार्टी के शीर्ष पद पर पदोन्नत किया जाना चाहिए : उमर अब्दुल्ला