Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पिता ही अपनी बेटी से 2 साल तक करता रहा खोटा काम, आरोपी फरार

हमें फॉलो करें पिता ही अपनी बेटी से 2 साल तक करता रहा खोटा काम, आरोपी फरार
, सोमवार, 24 जून 2019 (18:53 IST)
बरेली (उप्र)। जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी से कथित तौर पर 2 साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसकी 15 वर्षीय बेटी का 2 साल से यौन शोषण कर रहा है। उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि घटना का पता तब चला, जब एक दिन पीड़िता की छोटी बहन ने अचानक पिता की करतूत को देख लिया और इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
 
सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया की थाना सीबीगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह फरार है और उसकी तलाश जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC World Cup 2019 : आर्थर ने कहा, भारत के खिलाफ हार से दुखी थे खिलाड़ी पर अब जोश से भरे हैं