Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भिखारियों ने भिखारियों के लिए खोला बैंक

हमें फॉलो करें भिखारियों ने भिखारियों के लिए खोला बैंक
, शनिवार, 28 मार्च 2015 (15:16 IST)
गया (बिहार)। आपको शीर्षक पढ़कर आश्चर्य हो, लेकिन बिहार में गया के प्रसिद्ध मंगलागौरी मंदिर के भिखारियों ने यह कार्य किया है।

वे भले ही खुद भीख मांगकर जीवन यापन करते हों, लेकिन अपने लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भिखारियों ने बैंक खोलने की सोची।

अपनी सोच को साकार करते हुए भिखारियों ने 'मंगला' नाम से बैंक खोला। रुपया जमा करने और निकालने के अलावा बैंक जरूरत पड़ने पर लोन भी देता है। बैंक मैनेजर, मनी कलेक्टर, सेक्रेटरी जैसे सभी पदों पर भिखारी ही नियुक्त हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi