Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के पूर्व विधायक को गोली मारी

हमें फॉलो करें दिल्ली के पूर्व विधायक को गोली मारी
नई दिल्ली , सोमवार, 30 मार्च 2015 (00:46 IST)
नई दिल्ली। इनेलो के पूर्व विधायक भरत सिंह और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को रविवार की शाम को दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में संदिग्ध गैंगवार के मामले में गोली मार दी गई।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी तीन घायलों को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि दो अन्य सिंह के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं।
 
घटना रघुनंदन वाटिका में हुई, जहां वे एक निजी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता सिंह के सिर में गोली लगी है।
 
सिंह पर इसी तरह का हमला 2012 में हुआ था। तब वह विधायक थे। उस समय हमलावरों ने उन पर दक्षिण पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय के बाहर हमला किया था। उस समय उनके एक रिश्तेदार को भी गोली लगी थी। उस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर मुकदमा चल रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi