Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा उपाध्यक्ष ओझा की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें भाजपा उपाध्यक्ष ओझा की गोली मारकर हत्या
आरा , शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (10:51 IST)
आरा। बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की राज्य के भोजपुर जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले दस दिनों में दूसरे राजनीतिज्ञ की हत्या हुई है। ओझा को उस समय गोली मारी गई जब वे एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
 
ओझा जिले की शाहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्‍मीदवार थे, लेकिन उन्‍हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन पर हत्‍या, लूट और अन्‍य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।
 
बिहार में अपहरण और हत्‍याओं की हाल की घटनाओं के बाद भाजपा लगातार यह आरोप लगा रही है कि राज्‍य में 'जंगल राज' की वापसी हो गई है और तीसरी बार चुने गए मुख्‍यमंत्री कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे।
 
ओझा की हत्या से पहले पांच फरवरी को पटना के कच्ची दरगाह के पास वैशाली जिले में लोजपा के नेता बृजनाथ सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
पुलिस अधीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि कल सारण जिले के तरैया इलाके में भाजपा कार्यकर्ता केदारनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने पटना में बयान जारी कर बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराध को नियंत्रित करने के लिए बैठक कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि अपराधी नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।
 
लोजपा संसदीय बोर्ड के नेता चिराग पासवान ने धर्मनिरपेक्ष गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक राजद प्रमुख लालू प्रसाद सरकार का हिस्सा रहेंगे, इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी क्योंकि वह अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जाने जाते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi