Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जमीन विवाद में गोली चली, भाजपा नेता की मौत

हमें फॉलो करें जमीन विवाद में गोली चली, भाजपा नेता की मौत
राजनांदगांव , गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (07:59 IST)
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जमीन विवाद के चलते भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और एक अन्य को गोली मार दी गई जिसमें भाजपा नेता की मौत हो गई है।
 
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर डोंगरगढ़ तहसील मुख्यालय में 65 वर्षीय महेश सोनी ने जमीन विवाद के कारण अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भाजपा नेता डोमन साहू तथा मनोज श्रीवास्तव को गोली मार दी।
 
इस घटना में डोमन साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोज को भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महेश सोनी परिवार और मनोज श्रीवास्तव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मनोज को महेश से आठ लाख रुपए लेने थे। आज जब महेश से पैसा मांगने मनोज श्रीवास्तव, डोमन साहू और रवि अग्रवाल महेश के घर पहुंचे तब महेश सोनी ने अपने घर में रखी रिवाल्वर से मनोज और डोमन पर गोली चला दी । गोली डोमन के सीने तथा मनोज के कंधे पर लगी।
 
इधर, घटना के बाद रवि अग्रवाल वहां से भाग गया और इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी। बाद में सोनी परिवार ने खून से लथपथ दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी महेश सोनी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान डोमन की मौत हो गई तथा मनोज घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में घटना के बाद तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi