Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्र की पटाखा फैक्टरी में आग, 17 की मौत

हमें फॉलो करें आंध्र की पटाखा फैक्टरी में आग, 17 की मौत
, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (09:41 IST)
काकीनाड़ा। तटीय पूर्वी गोदावरी जिले के वकाटिप्पा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई।  
 
एक निजी फैक्ट्री में धमाका उस समय हुआ जब मजदूर फैक्ट्री में पटाखे बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के समय 30 मजदूर वहां काम कर रहे थे।
 
पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक एम रवि प्रकाश ने बताया कि शव बुरी तरह जल चुके थे। उन्होंने बताया, 'नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।'
 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों में प्रत्येक को दो लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi