Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात

हमें फॉलो करें नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात
बलिया , रविवार, 3 मई 2015 (12:23 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में एक दुल्हन ने कथित रूप से दूल्हे के अशिक्षित होने के कारण शादी करने से इंकार करते हुए बारात वापस लौटा दी।
 
सूत्रों के मुताबिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में गत 1 मई को राजकुमार बिन्द नामक व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए बिहार के बक्सर जिले के छोटका राजपुर गांव से बारात आई थी। 
 
द्वारपूजा और जयमाल की रस्म अदा होने के बाद फेरे लेना ही शेष था, तभी दूल्हे मनोज की किसी हरकत से दुल्हन को उसके अशिक्षित होने का शक हुआ।
 
उन्होंने बताया कि दुल्हन ने अपनी एक सहेली के जरिए दूल्हे को नोट गिनने के लिए दिए जिन्हें वह नहीं गिन सका। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
 
काफी विवाद के बाद पंचायत बुलाई गई और सुलह के बाद बारात बगैर शादी के वापस लौट गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi