Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जीजा के प्रेम में दीवानी महिला ने पति को जलाया

हमें फॉलो करें जीजा के प्रेम में दीवानी महिला ने पति को जलाया
, शनिवार, 22 नवंबर 2014 (15:22 IST)
नवादा। बिहार में नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में जीजा के प्रेम में दीवानी एक महिला ने पति को जिंदा जलाकर मार डाला।
 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना के आमीपुर गांव के धर्मेन्द्र चौहान की शादी छह वर्ष पूर्व पकरीबरावां थाना के मेहंदीपुर की रहने वाली रुबी के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद रुबी की विदाई कराई गई थी।

सूत्रों ने बताया कि रुबी का कादिरगंज पुलिस चौकी के मंगुरा गांव के रहने वाले उसके जीजा शंकर चौहान के साथ प्रेम प्रसंग था और इसके कारण वह अपने पति को नहीं चाहती थी। जीजा से प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए रुबी अक्सर अपने मायके में ही रहती थी।

सूत्रों ने बताया कि दो दिन पूर्व रुबी को लेने उसका पति धर्मेन्द्र ससुराल गया था जहां विदाई को लेकर ससुरालवालों से उसका विवाद हो गया। कल रात पति धर्मेन्द्र जब सो रहा था तभी पत्नी ने किरासन तेल छिड़कर कर आग लगा दी जिससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में धर्मेन्द्र के पिता के बयान पर रुबी, उसके जीजा शंकर चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi