Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहर में गिरी बस, आठ की मौत, 32 घायल

हमें फॉलो करें नहर में गिरी बस, आठ की मौत, 32 घायल
विजयवाड़ा , मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (10:39 IST)
विजयवाड़ा। आंध प्रदेश के कृष्णा जिले में मंगलवार तड़के विशाखापट्टनम जा रही एक बस के एक नहर में गिर जाने से कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई और 32 से अधिक घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।
 
हैदराबाद से आ रही निजी वोल्वो बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई तथा दो पुलों के बीच नहर में जा गिरी। बताया जाता है कि बस चालक नींद में था और इसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
 
उपमुख्यमंत्री (गृह) एन चिना राजप्पा ने कृष्णा जिला पुलिस को युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। घायल यात्रियों को विजयवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो पर्यटकों को चांद पर भेजेगा स्पेसएक्स