Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिवाली गिफ्ट में मिले फ्लैट और कार!

हमें फॉलो करें दिवाली गिफ्ट में मिले फ्लैट और कार!
, सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (11:17 IST)
नई दिल्ली। शीर्षक पढ़कर आप शायद यकीन न करें, लेकिन यह सही है। दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में मिले कार और फ्लैट। सूरत में एक डायमंड एक्सपोर्ट्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को यह दिवाली के शानदार गिफ्ट मिले।

गुजरात के सूरत शहर का में एक हीरा कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्त में कारें, फ्लैट और हीरे के गहने दिए हैं। हीरा कंपनी हरेकृष्ण एक्सपोर्ट्स ने अपने 491 कर्मचारियों को इंसेटिव के तौर पर नई चमचमाती कारें गिफ्ट की हैं।

सिर्फ कारें ही नहीं, कंपनी के दूसरे कर्मचारियों को हीरों के गहने और घर भी गिफ्ट में दिए गए हैं। कंपनी के मालिक सावुभाई ढोलकिया के अनुसार अपने कर्मचारियों को हर साल कुछ न कुछ गिफ्ट में जरूर देते हैं। इस बार भी उन्होंने 1200 कर्मचारियों की लिस्ट बनाई थी। इमसे 491 लोगों को कारें, 525 को गहने और 200 कर्मचारियों को तोहफे में घर दिए हैं।

सावुभाई का कहना है कि इन कारीगरों की वजह से उनकी कंपनी को बड़ा मुनाफा हुआ है। यही वजह है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए 50 करोड़ का बजट बनाया। इसके तहत इन सभी को उपहार बांटे गए। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi