Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू , रविवार, 11 जून 2017 (15:53 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने रविवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू तथा रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह करीब 9.45 बजे नियंत्रण रेखा के पास राजौरी जिले के बिम्बेर गली सेक्टर में छोटो तथा स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना ने गोलीबारी का करारा जवाब दिया और 10.20 बजे गोलीबारी रूक गई।
 
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास नौसेरा में मध्यरात्रि से 12 बजकर 40 मिनट तक छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। यहां भी सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी रेजर्स ने बिना उकसावे के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! सीएम शिवराज का उपवास समाप्त