Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, कोहरे से दृश्यता घटी

हमें फॉलो करें दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, कोहरे से दृश्यता घटी
, गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (12:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई और न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन शहर में शीतलहर चल रही है।
शहर के मौसम की सूचना देने वाली सफदरजंग वेधशाला में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
‘ठंड की स्थिति’ बने रहने के आसार हैं क्योंकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा था।
 
webdunia
श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में ‘घना’ कोहरा छाए रहने से कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई।
 
मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर शीतलहर और दो डिग्री से नीचे के तापमान की स्थिति में भीषण ठंड की घोषणा की जाती है। इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (7.06 डिग्री सेल्सियस) पिछले साल के औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से कम है।
 
दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को ‘खराब’ श्रेणी में रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह दस बजे 331 दर्ज किया गया। बुधवार को पिछले 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 रहा जबकि मंगलवार को 265, सोमवार को 253 दर्ज किया गया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: क्या डाक्टरों की तरह फार्मेसिस्ट भी खोल सकेंगे क्लीनिक, करेंगे मरीजों का इलाज? जानिए सच