Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केवल 3 वोट से जीता कांग्रेसी उम्मीदवार!

हमें फॉलो करें केवल 3 वोट से जीता कांग्रेसी उम्मीदवार!
चंडीगढ़ , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (18:12 IST)
चंडीगढ़। सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ कांग्रेस के वर्तमान विधायक जय तीरथ  दहिया ने इनेलो के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को केवल 3 वोटों के अंतर से मात दी।
 
चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार 62 वर्षीय जय तीरथ को 36,703 वोट जबकि  इनेलो के 68 वर्षीय इंद्रजीत दहिया को 36,700 वोट मिले। भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण गहलावत  34,523 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 
राई सीट पर कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे जिसमें हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल)  और बसपा के उम्मीदवार भी शामिल थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi