Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा से कांग्रेस नाराज

हमें फॉलो करें योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा से कांग्रेस नाराज
अयोध्या , बुधवार, 31 मई 2017 (13:00 IST)
अयोध्या। कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वह गोन्डा, सहारनपुर और बुलन्दशहर क्यों नहीं गए?
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी ने सहारनपुर, गोन्डा और बुलन्दशहर की घटनाओं से ध्यान हटाने के लिए जानबूझ कर अयोध्या की यात्रा की, ताकि लोगों का ध्यान एक बार फिर अयोध्या की तरफ चला जाए।
 
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं। आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री इन घटनाओं पर काबू पाने के बजाय अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान मूल समस्याओं से हटाया जा सके।
 
सिंह ने कहा कि अब जनता को ही सोचना पड़ेगा कि भाजपा और उसकी सरकारों की प्राथमिकता में क्या विकास है। भाजपा जनता को बरगलाने की कोशिश में लगी रहती है। मौका मिलते ही वह जनता का ध्यान विकास से हटाकर अयोध्या जैसे मुद्दों की ओर आकर्षित करा देती है। जनता को इससे सावधान रहना होगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अच्छी खबर! ट्रम्प राज में ज्यादा भारतीयों को वीजा...