Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस से मुठभेड़, गाय तस्कर ढेर

हमें फॉलो करें पुलिस से मुठभेड़, गाय तस्कर ढेर
कुरूक्षेत्र , रविवार, 29 नवंबर 2015 (17:46 IST)
कुरूक्षेत्र। थाणेसर के समीप रविवार तड़के हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गाय तस्कर मारा गया जबकि उसका एक साथी घायल हो गया।

कुरूक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति की पहचान आबिद (27) के रूप में हुई है जबकि उसके घायल साथी का नाम अशरफ (28) है। दोनों ही यमुनानगर के हैं।

सिंह के अनुसार पुलिस को तड़के ही गायों की तस्करी की सूचना मिली। एक पुलिस दल अनाज मंडी पहुंचा और उसने तस्करों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और जिसमें आबिद मारा गया जबकि अशरफ घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने दोनों ही तस्करों के खिलाफ पहले आठ मामले दर्ज किए थे।

सिंह के अनुसार तस्करों की गोलीबारी में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। तस्कर जिस वाहन का इस्तेमाल गायों की तस्करी के लिए करते थे, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार तीन अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

हरियाणा सरकार ने हाल ही में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम लागू किया है जिसके तहत गोहत्या तथा गायों को बिक्री के लिए अन्य राज्यों में ले जाने पर पाबंदी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi