Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वायरल हुआ क्रिकेटर की पिटाई का वीडियो

हमें फॉलो करें वायरल हुआ क्रिकेटर की पिटाई का वीडियो
पणजी , बुधवार, 23 नवंबर 2016 (14:28 IST)
पणजी। दो युवाओं ने एक स्थानीय क्रिकेटर की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि युवाओं ने अपने बचाव के लिए पिटाई करने की इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
 
पणजी के पुलिस निरीक्षक सिद्धार्थ शिरोडकर ने कहा कि तालगांव में दो युवाओं ने करीब एक पखवाड़े पहले किशोर उम्र के एक क्रिकेटर गजानन अजगांवकर की पिटाई कर दी थी। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बना लिया था। बाद में यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में डाल दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी हालदानकर और राकेश राजेश को क्रिकेटर की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने तालगांव के रहने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप निर्धारण के लिए शिकायत को उपजिलाधिकारी को अग्रसारित कर दिया है तथा इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। यह वीडियो क्लिप अभी भी सोशल मीडिया में चल रही है।
 
उल्लेखनीय है कि अजगांवकर गोवा के क्रिकेट संघ से जुड़ा हुआ है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी से आदिवासी दुग्ध उत्पादक बुरी तरह प्रभावित