Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

12 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, शिक्षिका गिरफ्तार

हमें फॉलो करें 12 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, शिक्षिका गिरफ्तार
नवी मुंबई , बुधवार, 25 फ़रवरी 2015 (19:34 IST)
नवी मुंबई। अपने विज्ञान की शिक्षिका द्वारा डांटे जाने के बाद एक निजी स्कूल के 12 वर्षीय एक छात्र ने चौथी मंजिल पर स्थित अपनी कक्षा से कूदकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि लड़के की पहचान गौरव कंक के रूप में हुई है। उसने मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे न्यू पनवेल इलाके में स्थित न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल में अपनी कक्षा की खिड़की से कूदकर खुदकुशी कर ली।
 
छात्र नीचे जमीन पर जा गिरा और खून से लथपथ हो गया। उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
पुलिस उपायुक्त संजय सिंह येनपुरे ने बताया कि आईपीसी की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने) और 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत विज्ञान की शिक्षिका सौम्या मनोहरन को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस के मुताबिक सौम्या ने लड़के से एक सवाल किया जिसका उसने अशिष्ट तरीके से जवाब दिया। लड़के द्वारा कथित तौर पर व्यक्तिगत टिप्पणी से अपमानित महसूस करने पर शिक्षिका ने उसे डांटा। लड़के को उसकी क्लास टीचर के पास ले जाया गया जिसने उसे ऐसा व्यवहार दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी।
 
येनपुरे ने बताया कि इस घटना के बाद कक्षा 6ठी में पढ़ने वाला छात्र अपनी कक्षा में लौट आया। कुछ समय के बाद अवकाश की घोषणा हुई। इसके बाद गौरव अपने कक्षा की खिड़की से नीचे कूद गया। उसकी कक्षा के कई छात्रों ने उसे खिड़की से नीचे कूदते देखा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi