Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विधायक पुत्र ने बनाया अश्लील वीडियो, धमकाया...

हमें फॉलो करें विधायक पुत्र ने बनाया अश्लील वीडियो, धमकाया...
ललितपुर , गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (18:05 IST)
ललितपुर। उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में एक बसपा विधायक के पुत्र के खिलाफ नाबालिग लड़की  के अपहरण और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
जिले के पुलिस अधीक्षक किरन एस ने गुरुवार को बताया कि महिला थाने में बुधवार रात एक  महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बसपा विधायक फेरनलाल अहिरवार का पुत्र सुरेन्द्र उनकी बेटी से  पिछले 10 महीने से छेड़खानी कर रहा है।
 
महिला का आरोप था कि सुरेन्द्र और उसके 2 साथी 20 जनवरी को उनकी पुत्री को  बहला-फुसलाकर चंदेरा की एक फैक्टरी में ले गए, जहां उसे पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला  दी। बेहोश होने पर उन्होंने उनकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाया। उसके बाद से ही सुरेन्द्र वीडियो  सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनकी बेटी से छेड़खानी करता आ रहा था।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की  जांच की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi