Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कठुआ में कांग्रेस उम्मीदवार के घर गोलीबारी...

हमें फॉलो करें कठुआ में कांग्रेस उम्मीदवार के घर गोलीबारी...
जम्मू , रविवार, 23 नवंबर 2014 (08:41 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कठुआ विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी के घर के बाहर शनिवार रात एक पिस्तौल से गोलियां चलाई गई। बाद में पुलिस ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री के पोते को गोलियां चलाने में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार कर लिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद हुआ है।'
 
कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि जब आरोपी ने हमारे घर में घुसकर उपद्रव किया तब मेरी पत्नी घर में अकेली थी गोली की आवाज सुनकर उनके छोटे भाई घर पहुंचे और उन्होंने उसे चले जाने को कहा।
 
उन्होंने कहा, 'लेकिन उसने एक बार मेरे भाई पर भी गोली चलाई और चारदिवारी पार कर गया। उसके बाद उसने अपने घर से हमारे घर पर कई गोलियां चलाईं। उसका घर हमारे घर के बगल में ही है। प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi