Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब...

हमें फॉलो करें गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब...
मुजफ्फरनगर , रविवार, 17 मई 2015 (15:13 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। एक व्यक्ति ने गरमागरम बहस होने के बाद अपनी पत्नी पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया और उस पर हमला किया। यह घटना यहां के खुद्दा गांव की है।
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि शबनम और साजिद शनिवार शाम जब घर लौट रहे थे उस समय उन दोनों के बीच कार में गरमा-गरम बहस हो गई जिसके बाद उसके पति ने वाहन में ही उसे पीटना शुरू कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि जब महिला ने भागना शुरू किया तो व्यक्ति ने उसका पीछा किया और कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया।
 
पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद लगभग 1 सप्ताह पहले पीड़िता शबनम अपने माता-पिता के पास लौट गई थी। पति के माता-पिता द्वारा मामले में आश्वासन दिए जाने के बाद शबनम को वापस लौटने की अनुमति मिल गई थी।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है। आरोपी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi