Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पार्टी से लौट रहे थे, नशे में पुलिसकर्मियों ने चलाई गोली

हमें फॉलो करें पार्टी से लौट रहे थे, नशे में पुलिसकर्मियों ने चलाई गोली
ग्रेटर नोएडा , बुधवार, 15 जुलाई 2015 (07:50 IST)
ग्रेटर नोएडा। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में दो पुलिसकर्मियों ने नशे में दिल्ली के एक जिम संचालक पर बिना किसी उकसावे के गोली चलाई। इस घटना में जख्मी होने के बाद जयप्रकाश का हाथ काटना पड़ा।
 
दिल्ली के कोंडली निवासी पीड़ित ने कहा कि वह ग्रेटर नोएडा में सुनील खारी की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, उसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी।
 
जयप्रकाश के अनुसार सुनील के ड्राइवर सतीश उन्हें कार से ला रहे थे, उसी दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने उनकी कार रोक ली। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। जब वे उनके सवालों का जवाब दे रहे थे, उसी दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली जयप्रकाश केा लगी जबकि ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
इसी बीच पुलिस ने दावा किया हे कि समीप की कॉलोनी के सुरक्षागार्ड ने जयप्रकाश और सतीश को चोर समझकर उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
उधर जयप्रकाश के भाई ने सोनू ने आरोप लगाया है कि यह घटना उसके भाई की हत्या की कोशिश थी और उसमें सुनील खारी शामिल था। सुनील खारी पुलिसकर्मियों को जानता था और उसने जयप्रकाश की हत्या की साजिश रची है। जयप्रकाश के परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi