Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई की महिला से गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मुंबई की महिला से गैंगरेप, पांच गिरफ्तार
बहराइच , मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (14:05 IST)
बहराइच। सात लोगों ने बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मुंबई से आई एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि मुंबई से आई 40 वर्षीय महिला गत रविवार को एक युवक के साथ अपने मामा के घर जा रही थी तभी अब्दुल्लागंज जंगल में सात लोगों ने युवक को मार पीट कर भगा दिया और महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
पीड़िता ने कल पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पांच अभियुक्तों छोटकउ, गुलाम रसूल, शकील, मयूरे और वसीममुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो अभियुक्तों की तलाश जारी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi