Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी पर्यटक से छेड़छाड़, टैक्सी चालक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें अमेरिकी पर्यटक से छेड़छाड़, टैक्सी चालक गिरफ्तार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 जुलाई 2015 (11:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां के चितरंजन पार्क इलाके में 20 साल की एक अमेरिकी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोपी एक निजी कपंनी के टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवराज चौहान (30) को गुरुवार रात उसके घर लक्ष्मीबाई नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया भारत यात्रा पर आई लड़की अमेरिका रवाना हो गई है। लेकिन आरोपी के खिलाफ गुरुवार को ही चितरंजन पार्क थाना में एक मामला दर्ज कराया गया।

इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में तोपखाना थाना में 28 जुलाई को एक मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि अन्य पर्यटकों के साथ लड़की दिल्ली आई थी और उसने ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी। वह चितरंजन पार्क इलाके में एक होटल में रूकी हुई थी।

इस घटना के बाद वह अहमदनगर में एक अध्यात्मिक केन्द्र चली गई। शुरू में उसने घटना के बारे में डर के मारे किसी को नहीं बताया लेकिन अहमदनगर आने पर उसने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।

बाद में, उसने अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और घटना के बारे में उसे बताया जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi