Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमीशन लेकर बदल रहे थे पुराने नोट, आयकर अधिकारियों के शिकंजे में...

हमें फॉलो करें कमीशन लेकर बदल रहे थे पुराने नोट, आयकर अधिकारियों के शिकंजे में...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016 (09:45 IST)
नई दिल्ली। आयकर अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने नोटबंदी के बाद धोखाधड़ी के कई मामलों का पता लगाया है। इसमें से एक गिरोह द्वारा 35 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोटों को बदलने का मामला शामिल है।
 
उन्हें एक मामला नागपुर में मिला जहां बिना खाताधारक की जानकारी के बड़ी मात्रा में मुद्रा बैंक खाते में जमा की जा रही थी। इसके अलावा अज्ञात लोगों द्वारा 4.25 करोड़ रुपए को सफेद बनाने के लिए सात खातों का धोखाधड़ी कर परिचालन किया गया।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि मुंबई में कुछ जांच में पाया गया कि एक गिरोह प्रतिबंधित मुद्रा को कमीशन लेकर वैध मुद्रा में बदल रहा है।
 
सीबीडीटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'अपने मध्यस्थ के जरिए काम कर रहा गिरोह 35 प्रतिशत कमीशन पर काम कर रहा था। मध्यस्थ रंगे हाथ पकड़े गए और 29.5 लाख रुपए मूल्य की नई मुद्रा जब्त की गई।' कर विभाग कालाधन का पता लगाने के लिये व्यापक रूप से तलाशी एवं जब्ती अभियान चला रहा है।(भाषा)
 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का निधन