Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दादरी हिंसा : भाजपा नेता के बेटे समेत दो गिरफ्तार

हमें फॉलो करें दादरी हिंसा : भाजपा नेता के बेटे समेत दो गिरफ्तार
नई दिल्ली , शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (16:22 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने शनिवार को दादरी हिंसा के दोनों मुख्य आरोपियों शिवम और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक विशाल भाजपा नेता संजय राणा का बेटा है।
 
पुलिस सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार दोनों आरोपियों शिवम और विशाल को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बीफ खाने की अफवाह के बाद भीड़ को उकसाकर मोहम्मद अखलाक नाम के शख्स की हत्या करवाई थी। 
 
इस बीच खबर ये भी है कि दादरी हिंसा की जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी गई है। एसटीएफ के डीएसपी ने अखलाख की बेटी सहिस्ता से भी बात की है और उसके बयान दर्ज किए हैं। सहिस्ता ही इस मामले में वादी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि दादरी में भीड़ ने बिफ खाने के आरोप में अखलाख नामक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi