Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में मुंबई की युवती से गैंगरेप

हमें फॉलो करें दिल्ली में मुंबई की युवती से गैंगरेप
नई दिल्ली , सोमवार, 18 अप्रैल 2016 (12:23 IST)
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में मुंबई की निवासी 26 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

 
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के ओल्ड राजेन्द्र नगर इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की रात में यह घटना उस वक्त हुई, जब पीड़िता शादी की योजना के बारे में चर्चा करने के लिए आरोपी के फ्लैट पर गई हुई थी। आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवती को जबर्दस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 
 
युवती ने किसी तरह से पुलिस को इस वारदात के बारे में सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर जांच के बाद युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। 
 
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार चल रहा है। राजेन्द्र नगर पुलिस स्टेशन में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
पीड़ित युवती और आरोपी की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी जिसके बाद से दोनों का प्यार परवान चढ़ा। युवती मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गई थी और पिछले 7 महीने से दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में किराए के कमरे में रह रही थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi