Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के जैन मंदिर से बहुमूल्य प्रतिमाएं चोरी

हमें फॉलो करें दिल्ली के जैन मंदिर से बहुमूल्य प्रतिमाएं चोरी
, शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (18:20 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में स्थित जैन मंदिर से शुक्रवार को दो बहुमूल्य प्रतिमाएं चोरी हो गईं। एक अपुष्ट जानकारी के अनुसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते प्रतिमाएं मिल गई हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाट प्लेस क्षेत्र के राजा बाजार के जैन मंदिर से शांतिनाथ भगवान की सोने की प्रतिमा और बाहुबली भगवान की अष्टधातु की प्रतिमा शुक्रवार तड़के 2 बजे के लगभग चोली हो गईा। 
webdunia
चोरों ने आभामंडल, छत्र और पंचमेरु भी चुरा लिए। इस बीच, खबर है कि मंदिर से चोरी हुआ सामान मिल गया है। चूंकि अभी जैन समाज का पर्युषण पर्व चल रहा है और समाज में इस चोरी को लेकर काफी रोष था। इसलिए माना जा रहा है कि पुलिस पर समाज का काफी दबाव था। अत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्रतिमाओं को बरामद कर लिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी को मिला प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद