Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिपावली पर नितिन गडकरी से मिले देवेन्द्र फडनवीस

हमें फॉलो करें दिपावली पर नितिन गडकरी से मिले देवेन्द्र फडनवीस
, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2014 (12:49 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर जाकर मिले। फडनवीस को महाराष्ट्र में भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। नितिन गठकारी ने इस मुलाकाता को दोस्ताना बताया।
 
सूत्रों ने फडनवीस की गडकरी से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है जो भाजपा के वरिष्ठ नेता को दिपावली की शुभकामना देने शहर के महाल क्षेत्र में उनके घर गए थे। 
 
उन्होंने कहा कि दोनों नेता करीब आधे घंटे साथ रहे। हालांकि तत्काल यह पता नहीं चल सका कि दोनों के बीच क्या बात हुई।

महाराष्ट्र में अपनी भूमिका के बारे में गडकरी ने कहा कि वो पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली उनकी पसंद है और वो दिल्ली में ही रहेंगे।
 
नितिन गडकरी ने कहा, 'फडनवीस मेरे सहयोगी हैं। हम दोनों एक ही पार्टी में हैं। उनको राजनीति में मैंने ही लाया है। हमारे बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, मीडिया वाले जिस तरह से दिखाते हैं, वह गलत है। मैंने पहले ही बताया है कि मैं महाराष्ट्र वापस नहीं लौटना चाहता, दिल्ली में खुश हूं। मुझे इस बात का दुख है कि मीडिया में जिस तरह से मुख्यमंत्री रेस में मेरे नाम का इस्तेमाल हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी, संसदीय बोर्ड, पीएम और पार्टी अध्यक्ष इसके बारे में उचित फैसला करेंगे। जहां तक मेरा सवाल है, मैं किसी रेस में नहीं हूं। कुछ लोग चाहते हैं कि मैं इस पद को संभालूं, पर मैंने साफ कर दिया है कि पार्टी के फैसले का पालन करूंगा।' (एजेंसी)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi