Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंचकुइयां रोड अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर मार्ग

हमें फॉलो करें पंचकुइयां रोड अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर मार्ग
नई दिल्ली , रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (10:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की ओर से कनॉट प्लेस से लिंक रोड जाने वाली पंचकुइयां मार्ग का नाम 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर' मार्ग रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
 
27 फरवरी की दोपहर 12 बजे नेहरू बाजार/पंचकुइयां रोड चौराहे पर 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर' के नाम का शिलापट का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, निगम पार्षद वीरेंद्र बब्बर, राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के दिल्ली के प्रमुख अधिकारी, ऑल इंडिया धनगर समाज, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू मंच के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कूली बस्ते के बोझ से बेहाल देश के नौनिहाल..