Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर के डीआईजी संतोष सिंह ने दिए 10 विशेष निर्देश

हमें फॉलो करें इंदौर के डीआईजी संतोष सिंह ने दिए 10 विशेष निर्देश
इंदौर , सोमवार, 25 मई 2015 (01:42 IST)
इंदौर। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए डीआईजी संतोष सिंह ने 24 मई को कंट्रोल रूम में पूर्वी क्षेत्र के एसपी ओपी त्रिपाठी और पश्चिम क्षेत्र के एसपी डी.कल्याण चक्रवर्ती के साथ सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की और पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के संबध में 10 विशेष निर्देश दिए। 
 
इस बैठक में शहर के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, सभी नगर पुलिस अधीक्षकों, सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों, सभी थाना प्रभारियों तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद  डीआईजी द्वारा जारी किए गए निर्देश निम्नानुसार हैं- 
 
1. गुण्डे, बदमाशों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा कार्रवाई लगातार जारी रहे, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए।
2. नशीले मादक पदार्थ विक्रय के बारे में सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
3. विगत दिनों हुए हुए अपराधों में वांछित अपराधी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जाएं।
4. लम्बित अपराध तथा स्थायी वारंट, गिरफ्तारी वारंट की समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि तत्परता से अपराधों का निराकरण किया जाए।
5. लड़ाई झगड़े एवं मारपीट के अपराधों में तत्काल दल बनाकर आरोपी की गिरफ्तार के लिए रवाना कर दिया जाए एवं आरोपी तत्परता से गिरफ्तार हो जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए।
6. संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट तुरंत लिखी जाए।
7. थानों पर फरियादी के आने पर किसी भी तरह के सीमा विवाद में पड़े बिना तत्काल रिपोर्ट लिखी जाए।
8. पुलिस मुख्यालय के द्वारा जो मापदंड निर्धारित हैं, उसके अनुसार स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली की जाए।
9. सभी बीटों के प्रमुख स्थानों पर अधिकतम बल लगाकर प्रभावी चैकिंग की जाए।
10. महिलाओं की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर कार्रवाईं की जाना सुनिश्चित किया जाए।
(वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi