Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय बोले, गैर-पंजीकृत संस्था है आरएसएस

हमें फॉलो करें दिग्विजय बोले, गैर-पंजीकृत संस्था है आरएसएस
पणजी , रविवार, 24 जुलाई 2016 (10:13 IST)
पणजी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गैर-पंजीकृत संस्था है और उसे वार्षिक रूप से मिलने वाले धन की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा।
 
समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने कहा कि एक गैर पंजीकृत संगठन को प्रतिबंधित करने का कोई सवाल ही नहीं है.. आपने बार-बार आरएसएस को प्रतिबंधित करने की मांग की है, आपको पता है आरएसएस पंजीकृत संगठन नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि वे (आरएसएस) गुरु पूर्णिमा को बड़ी राशि एकत्र करते हैं, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता। गुरु दक्षिणा के रूप में आरएसएस को कितना धन मिलता है? उसका क्या कभी कोई हिसाब लिया गया है?
 
दिग्विजय ने कहा, 'गैर-पंजीकृत संगठन आरएसएस किसी अधिनियम के तहत नहीं आता है। यह धन कहां जाता है? इसका खुलासा आरएसएस को करना चाहिए।'
 
गुजरात के उना में मृत गाय की चमड़ी उतारने पर दलितों की पिटाई के मामले पर सवाल करने पर, दिग्विजय ने दावा किया कि हमले के लिए जिम्मेदार संगठन भी पंजीकृत नहीं है और उसके सदस्य स्थानीय पुलिस की शह से धन उगाहने वाले गुंडे हैं।
 
उन्होंने कहा कि आप ऐसे संगठन को कैसे प्रतिबंधित कर सकते हैं? पंजीकृत संगठन कहां हैं? क्या उन्हें कानून के तहत नैतिक पुलिसिंग का अधिकार दिया गया है? क्या उनके पास जिसे मन में आए पीटने का अधिकार है? (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी को चाहिए सीआरपीएफ में नौकरी!