Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डोर्नियर विमान दुर्घटना, लापता अधिकारियों के शव मिले

हमें फॉलो करें डोर्नियर विमान दुर्घटना, लापता अधिकारियों के शव मिले
पणजी , शुक्रवार, 27 मार्च 2015 (14:26 IST)
पणजी। गोवा तट के पास प्रशिक्षण उड़ान के दौरान कुछ दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए डोर्नियर विमान के लापता दूसरे नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिनय नागौरी का शव विमान के मध्य से निकाला गया है।
 
इस युवा अधिकारी का शव मिलने के बाद नौसेना ने तलाश एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया है, जो मंगलवार रात को नौवहन निगरानी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शुरू किया गया था। अधिकारी का शव गोवा लाया जा रहा है। गुरुवार को एक अन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव विमान के मध्य से निकाला गया था।
 
उल्लेखनीय है कि भारत का नौसैनिक निगरानी डोर्नियर विमान गोवा तट के दक्षिण पश्चिम तटीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 2 अधिकारियों की मौत हो गई थी जबकि कमांडर निखिल कुलदीप जोशी को बचा लिया गया था जिन्हें 4,000 घंटा विमान उड़ाने का अनुभव है।
 
नौसेना ने 2 लापता अधिकारियों का पता लगाने के लिए वृहद तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया था जिसमें तटरक्षक बल के 2 पोत समेत 12 जहाज और 4 विमान शामिल थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi