Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूद्रप्रयाग में भूकंप का झटका

हमें फॉलो करें रूद्रप्रयाग में भूकंप का झटका
नई दिल्ली , रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (08:18 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में शनिवार मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महूसस किया गया। सप्ताह भर से कम समय में रूद्रप्रयाग जिले में तीन भूकंप आ चुके हैं।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भूकंप रात के 10 बजकर 51 मिनट पर आया और इसकी गहराई जमीन में पांच किलोमीटर नीचे थी। भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
 
रूद्रप्रयाग में छह और सात फरवरी को क्रमश: 5.8 और 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं त्रिपुरा के धलाई में रात के 11 बजकर 42 मिनट पर एक दूसरे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईमानदार करदाताओं पर अधिकारियों से क्या बोला सीबीडीटी...