Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया अंडमान-निकोबार

हमें फॉलो करें भूकंप के तेज झटकों से थर्राया अंडमान-निकोबार
नई दिल्ली , मंगलवार, 14 मार्च 2017 (10:38 IST)
नई दिल्ली। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। 
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई ‘नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी’ के अनुसार, सुबह आठ बज कर करीब 21 मिनट पर निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आए भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। बहरहाल, यह भूकंप इतना तेज नहीं था कि सुनामी की चेतावनी जारी की जाए।
 
भारत के पास एक समर्पित सुनामी चेतावनी केंद्र है जो भूकंप आने पर राज्यों और समीपवर्ती देशों को सुनामी के संबंध में अलर्ट जारी करता है। भूकंप से जान माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।
 
आज सुबह पांच बज कर करीब 48 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कठुआ में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में भाजपा की जीत का जश्न