Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झाबुआ में कांग्रेस जीती, देवास में भाजपा

हमें फॉलो करें झाबुआ में कांग्रेस जीती, देवास में भाजपा
रतलाम , मंगलवार, 24 नवंबर 2015 (09:25 IST)
रतलाम। खबर है कि मध्यप्रदेश की रतलाम-झाबुआ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 83 हजार मतों से चुनाव जीत गए हैं। दूसरी ओर देवास और मणिपुर की दो विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 
तलाम-झाबुआ लोकसभा और देवास विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई।
देवास में भाजपा उम्मीदवार गायत्री राजे ने कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 28 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया। दूसरी ओर झाबुआ रतलाम संसदीय सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा की निर्मला भूरिया को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया। 
 
उल्लेखनीय है कि झाबआ रतलाम सीट भाजपा सांसद दिलीपसिंह भूरिया के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जहां से भाजपा ने भूरिया की बेटी निर्मला को उम्मीदवार बनाया था। देवास विधानसभा सीट प्रदेश के पूर्व मंत्री तुकोजीराव पवार के निधन के कारण रिक्त हुई है। यहां भी मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी एवं स्वर्गीय पवार की पत्नी गायत्री राजे पवार और कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री के बीच था।
 
इन दोनों ही सीटों पर 21 नवंबर को मतदान हुआ था। इन चुनावों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi