Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वर्जिनिटी टेस्ट में पत्नी फेल, 48 घंटे में तोड़ी शादी!

हमें फॉलो करें वर्जिनिटी टेस्ट में पत्नी फेल, 48 घंटे में तोड़ी शादी!
मुंबई , बुधवार, 1 जून 2016 (13:30 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने शादी के महज 48 घंटे बाद ही अपनी शादी तोड़ दी। इसकी वजह यह थी कि उनसी पत्नी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, 22 मई को नासिक के एक लड़के की अहमदनगर की एक लड़की से शादी हुई थी। बताया जाता है कि जाति पंचायत ने दूल्हे को एक सफेद रंग की चादर दी थी।
 
दूल्हे से कहा गया था कि शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद चादर वो पंचायत को वापस लौटा दे। जब दूल्हे ने पंचायत को वह बेडशीट दिखाई तो उस पर कोई निशान नहीं थे। इसके बाद दूल्हे को शादी खत्म करने की मंजूरी मिल गई।
 
सामाजिक कार्यकर्ता रंजना गवांडे और कृष्णा चांदगुडे ने कहा कि लड़की पुलिस भर्ती की तैयारी करती है और फिजिकल टेस्ट के लिए ट्रेनिंग करती है। इसमें दौड़, लॉन्ग जम्प, साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल है। वे गुरुवार को इस मसले पर पंचायत के नेताओं से मुलाकात करेंगे और अगर मामला नहीं सुलझा तो पुलिस में शिकायत करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बलात्कार पीड़ित बच्ची ने इस तरह बचाई जान