Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेसबुक पर लड़की का फर्जी अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ केस

हमें फॉलो करें फेसबुक पर लड़की का फर्जी अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ केस
, शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (15:25 IST)
पणजी। गोवा पुलिस ने यहां की एक युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने के आरोप में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि पोंडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत कोल्हापुर ताल्लुका के चांदगढ़ के 21 वर्षीय पांडुरंग तेजम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पीड़िता गोवा की रहने वाली है और उसने तेजम पर आरोप लगाया है कि उसने सोशल नेटर्किंग साइट पर उसकी तस्वीरों को अपलोड किया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि पीड़िता ने उससे बातचीत करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इसके बावजूद आरोपी ने शिकायतकर्ता से बातचीत करने की कोशिश के तहत उसके रिश्तेदारों और मित्रों को भी संदेश भेजे।
 
उन्होंने कहा, ‘आरोपी ने पहचान की चोरी की है और शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया पर बदनाम किया।’ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi