Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई की 22 मंजिला इमारत में आग, 7 की मौत

हमें फॉलो करें मुंबई की 22 मंजिला इमारत में आग, 7 की मौत
मुंबई , शनिवार, 6 जून 2015 (22:45 IST)
मुंबई। महानगर मुंबई के उपनगरीय इलाके पोवई में शनिवार शाम को एक 22 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम सात लोग मारे गए और 18 घायल हुए हैं।
 
पुलिस ने बताया कि चांदीवली इलाके में लेक ल्यूसेम इमारत के 14वें तल पर शाम करीब साढे पांच बजे आग लगी और जल्द ही ऊपर की दो मंजिलों तक फैल गई।
 
सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप सोनावाने ने बताया कि एक महिला समेत सात लोग मारे गए हैं और 18 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया।
 
घायलों को हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर है। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया था कि पीड़ित लिफ्ट में फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi