Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजौरी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, सेना का जवान शहीद

हमें फॉलो करें राजौरी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, सेना का जवान शहीद
जम्मू , शुक्रवार, 16 जून 2017 (15:42 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार तड़के पाकिस्तानी सैनिकों की  गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
 
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार आधी रात के करीब नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से अकारण गोलीबारी की।
 
गोलीबारी में आठवीं सिख लाइट इंफैन्ट्री का जवान बख्तावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बख्तावर को राजौरी स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी अब बंद हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिनों से पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों पर कई बार गोलीबारी की है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये महिलाएं नहीं जानती गर्भनिरोधक उपाय...