Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार राज्यों में बाढ़ से तबाही, 180 की मौत

हमें फॉलो करें चार राज्यों में बाढ़ से तबाही, 180 की मौत
नई दिल्ली , मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (08:13 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान और ओड़िशा में बाढ़ के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और करीब एक करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
 
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने, दीवार ढहने, बिजली का करंट लगने और डूबने समेत बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 69 लोग मारे गए हैं। करीब 50 लाख प्रभावित लोगों के लिए कुल 2,213 राहत शिविर लगाए गए हैं और राहत एवं बचाव अभियानों के लिए 234 नावें तैनात की गई हैं। 
 
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की और बाढ़ को देखते हुए राहत एवं बचाव अभियानों की जानकारी ली।
उन्होंने ममता को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया।
 
गुजरात : गुजरात के 14 जिलों में बाढ़ के कारण 71 लोग मारे गए हैं और 40 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। वहां दस लाख से अधिक खाने के पैकेट गिराए गए या बाढ़ पीड़ितों में बांट गए।
 
राजस्थान : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 38 लोगों के मारे जाने की खबर है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में 630 से अधिक लोगों को बचाया गया है। प्रभावित आबादी में राहत सामग्री बांटी गई।
 
ओडिशा : ओडिशा में बाढ़ के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और 4,80,399 लोग प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव दलों ने 1,574 लेागों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। सात राहत शिविर लगाए गए हैं और बचाव अभियानों के लिए 132 नावें तैनात की गई हैं। गृह मंत्री ने ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।   (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi