Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में भारी बारिश से आई बाढ़ (देखिए फोटो)

हमें फॉलो करें इंदौर में भारी बारिश से आई बाढ़ (देखिए फोटो)
इंदौर , बुधवार, 5 अगस्त 2015 (08:11 IST)
इंदौर। इंदौर में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर में सात घंटे में साढ़े सात इंच पानी बरस गया। ढाई बजे पानी बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
 
भारी बारिश के कारण शहर के सभी नदी-नालें उफान पर है। कई स्थानों पर सड़कों पर आठ फीट पानी भर गया। कई घरों में बाढ़ का पानी घूस गया। इसके चलते प्रशासन ने रात में ही मोर्चा संभाला और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
webdunia
सड़कें बनी तालाब : भारी बारिश के कारण देखते ही देखते सड़के तालाब बन गई। बीआरटीएस पूरी तरह डूब गया तो एमजी रोज, छोटी ग्वालटोली, द्वारकापुरी, गोराकुंड, टोरी कार्नर, लोहार पट्टी, नलिया बाखल  मालगंज चौराहे पर भी बाढ़ से हालात दिखाई देने लगे। बड़ी संख्या में टू व्हीलर पानी में डूब गए। शहरभर में चारों और पानी ही पानी नजर आ रहा था और सभी लोग मानों पानी बंद होने की दुआ कर रहे थे।
webdunia
घरों में पानी, छतों पर लोग : शहर में कई स्थानों पर घरों में पानी घुसने से बरसते पानी में लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। प्रशासन ने इन लोगों की मदद का भरसक प्रयास किया लेकिन बारिश ने राहत कार्यों में भी बाधा पहुंचाई। 
webdunia
स्कूलों की छुट्टी : मौसम विभाग ने आज भी शहर में तेज बारिश की चेतावनी दी है। कलेक्टर पी नरहरि ने रात में हुई तेज बारिश के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi