Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गजेन्द्र की पत्नी हेमलता को 10 लाख का चेक

हमें फॉलो करें गजेन्द्र की पत्नी हेमलता को 10 लाख का चेक
नांगल-झामरवाडा (राजस्थान , शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015 (22:02 IST)
नांगल-झामरवाडा (राजस्थान)। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को पार्टी की रैली के दौरान खुदकशी करने वाले किसान गजेन्द्र सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। गजेन्द्र की पत्नी हेमलता के नाम उन्होंने आप पार्टी की तरफ से 10 लाख रुपए का चेक भी दिया।
परिजनों की मांग पर संजय सिंह ने कहा कि दिवंगत गजेन्द्र सिंह को ‘शहीद किसान’ का दर्जा देने और उनके एक बच्चे को बालिग होने पर ‘सरकारी नौकरी’ देने पर दिल्ली सरकार सकारात्मक विचार करेगी। 
 
आप नेता संजय सिंह गजेन्द्र के मकान पर तीस मिनट से अधिक समय तक रूके और उनके बच्चों, पिता एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
 
सिंह ने दिल्ली रवाना होने पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘गजेन्द्र सिंह के खुदकशी की घटना दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है। गजेन्द्र के परिजनों ने दिल्ली सरकार से उसको शहीद किसान का दर्जा देने और एक बच्चे को बालिग होने पर दिल्ली सरकार में नौकरी देने की मांग की है।’ 
 
परिजनों का कहना है कि गजेन्द्र ने किसानों की मांग के उद्देश्य से खुदकशी की है, इसलिए दिल्ली सरकार उसे ‘शहीद किसान’ का दर्जा दे।
 
सिंह ने बताया, ‘गजेन्द्र सिंह का परिवार दु:ख में है। मैं उनके बच्चों, पिता बने सिंह, चाचा गोपाल सिंह सहित अन्य परिवारजनों से मिला हूं। मैं इस बारे में दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा। मैं यह कह सकता हूं कि दिल्ली सरकार इन मांगों पर सकारात्मक ढंग से विचार करेगी।’’
 
कड़ी सुरक्षा के बीच गजेन्द्र के घर पहुंचे आप नेता काफी देर तक उनके परिजनों के साथ बैठे और बाद में कुछ देर बंद कमरे में जाकर परिजनों से बातचीत की। संजय सिंह ने गजेन्द्र के तीन बच्चों को भी ढांढस बंधाया। आप नेता के नांगल झामरवाडा स्थित गजेन्द्र सिंह के मकान पर आने की सूचना मिलने पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
 
गजेन्द्र के परिजनों के अनुसार संजय सिंह ने उन्हें एक विडियो फिल्म दिखाई, जिसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि खुदकशी के लिए आप नेता जिम्मेदार नहीं है।
 
गजेन्द्र के पिता बने सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा माफी मांगने पर कहा कि माफी मांगने से गजेन्द्र सिंह की पूर्ति नहीं होगी, जवान बेटा गया है क्या इससे संतुष्टि होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi