Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गांधीजी की प्रतिमा पर लिखे ISIS जिंदाबाद के नारे...

हमें फॉलो करें गांधीजी की प्रतिमा पर लिखे ISIS जिंदाबाद के नारे...
, सोमवार, 25 जनवरी 2016 (17:34 IST)
जयपुर। जिले के दूदू इलाके के मौजमाबाद कस्बे में रविवार को किसी सिरसिफिरे ने निहायत गंदी हरकत करते हुए देश के 'महात्मा' की प्रतिमा को न केवल अपमानित किया, बल्कि गांधीजी के बुत पर कालिख पोतते हुए आतंकी संगठन ISIS जिंदाबाद के नारे तक लिखने की हिमाकत कर डाली। रविवार की रात को इस सिरफिरे ने यह गंदा काम तो किया ही किया, साथ ही साथ देश के इस गद्दार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर तबाही मचाने की धमकी तक लिख डाली। 
दरअसल मोजमाबाद कस्बे के गांधी चौक स्थित बाजार में गांधीजी की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार को जब बाजार खुला तो व्यापारीगण दंग रह गए। उन्होंने देखा कि गांधीजी की प्रतिमा पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के नारे लिखे हुए हैं और कस्बे मे 26 जनवरी को तबाही मचाने की धमकी तक लिखी है। 
 
इस घटना से व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में भी गांधीजी की प्रतिमा को अपवित्र करने वाले बदमाश के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो गया। कुछ लोगों ने इस सनसनी घटना की खबर पुलिस तक पहुंचाई।  
 
पुलिस महानिरीक्षक डीसी जैन ने कहा कि इस घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। पुलिस गांधीजी की प्रतिमा को गंदा करने तथा हदशत फैलाने वाले व्यक्ति की तेजी से तलाश कर रही है। 
 
जैन ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही साथ मौजमाबाद इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इसके अलावा गांधीजी की प्रतिमा पर आगे और पीछे के हिस्से में लिखी ISIS  धमकी को भी साफ किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को भी इस सिरफिरे की तलाश है, जो मोजमाबाद कस्बे का अमन-चैन छीनना चाहता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi