Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आश्रम से निकाली गई महिला से सामूहिक बलात्कार

हमें फॉलो करें आश्रम से निकाली गई महिला से सामूहिक बलात्कार
पुडुचेरी , सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (23:49 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम से हाल में अपनी पांच बहनों के साथ निकाली गई 39 वर्षीय महिला से दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था, जब 18 दिसंबर को अपनी तीन बहनों और अपने पिता के साथ आत्महत्या का विफल प्रयास करने के बाद वह बहकर समुद्र के किनारे आ गई थी।
 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को नजदीकी पिल्लैचावडी गांव से आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक एन रविकुमार ने आज यहां बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उन्होंने उसकी अंगूठी लूट ली थी।
 
उन्होंने बताया कि विशेष दल ने जांच शुरू की और दोनों को पिल्लैचावडी से गिरफ्तार किया। उन्होंने अपराध करने और उससे लूटपाट करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि लूटी गई अंगूठी बरामद कर ली गई।
 
पुलिस ने दोनों को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बिहार की रहने वाली पांचों बहनों को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 17 दिसंबर को आश्रम से निकाल दिया गया था। अगले दिन दो बहनों और उनकी मां ने कथित तौर पर समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली।
 
तीन अन्य बहनों और उनके पिता भी पुडुचेरी-मरकानम मार्ग पर कलापेट में आत्महत्या के लिए समुद्र में कूदे थे लेकिन उन्हें स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया था और उनका इलाज यहां सरकारी अस्पताल में चल रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi