Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेरठ में चलती कार में गैंगरेप

हमें फॉलो करें मेरठ में चलती कार में गैंगरेप
मेरठ , रविवार, 26 अप्रैल 2015 (11:43 IST)
मेरठ। एक चलती कार में दो युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और पीड़िता को जानी नहर के पास फेंक कर फरार हो गए। देर रात इलाके की गश्त कर रही पुलिस ने बेहोश पड़ी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
 
महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर थाना जानी पुलिस ने बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला शनिवार को मेरठ शहर में दवाई लेने आई थी। दोपहर में घर लौटते समय बेगमपुल पर कार सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट के बहाने कार में बैठा लिया। उन्होंने रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई।
 
बयान के अनुसार, बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उससे कथित बलात्कार किया और रात को जानी नहर के पास फेंक कर फरार हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों की शिनाख्त पीड़िता ने घाट गांव निवासी संजीव और मनोज के रुप में की है। महिला चार बच्चों की मां है।
 
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की डॉक्टरी जांच कराई गई है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi